
चाकुलिया : शयामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को जान से मार देने की धमकी देकर पुखरिया गांव निवासी एक युवक सावना सोरेन ने कई माह तक शारिरीक संबंध बनाया. छात्रा तीन माह की गर्भवती है. छात्रा के परिजनों ने जब मामले की जानकारी ली तो छात्रा ने सारी बात बताई. छात्रा ने श्यामसुंदपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. छात्रा के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 7/20 धारा 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत सावना सोरेन के खिलाफ 9 जून को मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस ने लगातार थाना क्षेत्र में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया. पुलिस ने बुधवार को आरोपी सावना सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बी रवि दास ने बताया कि छात्रा का मेडिकल हो गया है. फिलहाल छात्रा अपने माता-पिता के साथ है. लड़की का कोर्ट में 164 का बयान भी हो चुका है.














