
मुसाबनी : ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 अन्तर्गत ग्राम पंचायत का समग्र विकास के लिए प्रखण्ड स्तरीय उन्मुखकिरण कार्यक्रम का आयोजन मुसाबनी प्रखण्ड स्थित प्रखण्ड कौशल विकास भवन एवं तेरेंगा पंचायत के सभागार में किया गया. तीन दिवसीय हमारी योजना, हमारा विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने उपस्थित लोगों को बताया कि यह कार्यक्रम आप लोगों के गांव की विकास के लिए आयोजन किया गया है. इसे ध्यान पूर्वक समझे और इसपर अन्य लोगों को भी जानकारी दे. पंचायत के विकास के लिए सभी प्रकार के दलों का गठन किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु के रूप में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी सावित्री हांसदा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो ने विभिन्न विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षुओं ने बताया कि ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का गठन करेगे जिसमें 5 सदस्य शामिल होगे जिसमें 2 सक्रीय स्वयं सहायता समुह के सदस्, एक-एक रोजगार सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता रहेगे. इसके बाद वार्ड नियोजन सहजकर्ता दल में चार सदस्य रहेगें जिसमें वार्ड सदस्य, सक्रिय मनरेगा कर्मी, मेट शामिल होगे. मौके पर दोनो स्थानों में विभिन्न पंचायत के मुखिया, ग्राम रोजगार सेवक समेत ग्रामीणा उपस्थित थे.








