
सरायकेला : झारखंड सरकार की ओर से शिक्षक- अभिभावक गोष्टी का आयोजन पिछले साल से शुरू किया गया है. जहां शिक्षक और अभिभावक सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं से रू- ब- रू होते हैं. वैसे यह राज्यव्यापी कार्यक्रम है. इधर सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में आज शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौड़ा, उर्दू प्लस टू विद्यालय तिरूलडीह,अपग्रेड उच्च विद्यालय ईचाडीह सहित कई स्कूलों में अभिभावको एवं शिक्षको के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने मौजूद अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी.







