
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने 26 जून को विस क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर ईएसई से मुलाकात की थी. विधायक ने बिजली आपूर्ति योजना में नियुक्त एजेंसी सनसिटी द्वारा नियम को ताख पर रखकर और गलत तरीके से कार्य करने की शिकायत की थी. विधायक की शिकायत पर विभाग द्वारा तत्वरित कार्रवाई करते हुए जांच दल का गठन कर 27 जून को क्षेत्र में भेजा. जांच दल में शामिल सुनील कुमार जेई जेवीबीएनएल, एम कुमार पीएम एजेंसी के पदाधिकारी ने चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली, पूर्णापाानी, खेजुरिया, कालापाथर गांव का दौरा कर वहां किये जा रहे कार्यो की जांच की, जिसमें कई जगह बिजली का पोल टेढ़ा पाया गया. कई जगहों पर जितनी गहराई में पोलो को गाड़नॉा चाहिए उतनी गहराई में नहीं पायी गयी. इस संबंध में जांच दल में शामिल सुनील कुमार ने दूरभाष पर बताया कि जांच में मिली त्रुटियों से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी. कार्य अभी प्रगति पर है, जहां त्रुटि हुई है उसमें सुधार किया जाएगा.







