
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रीय झंडोतोलन का कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर दिन में 11.15 बजे रेड क्रॉस भवन, डीसी ऑफिस रोड, साकची में आयोजित किया जायेगा, जहां झंडोतोलन हमेशा की तरह रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया जायेगा। वर्तमान कोविड-19 के मद्देनजर प्रभावी नियम के अनुसार झंडोतोलन कार्यक्रम में रेड क्रॉस प्रबंध समिति के सदस्यों सहित कुल 15 लोग ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर राष्ट्रीय झंडोतोलन समारोह में भाग लेंगे।
इस कारण रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस परिस्थिति के अनुसार निर्देश जारी कर कहा है कि रेड क्रॉस के वे ही पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहेंगे, जिन्हें सूचित किया जायेगा। उन्होने सदस्यों से आग्रह किया कि वे पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़कर राष्ट्रीय सेवा की भावना के साथ वर्तमान समय में कोविड-19 को पराजीत करने के अभियान को सफल बनावें।






