
पलामू : पलामू जिले के अधिवक्ता 31 मई तक न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। तदर्थ समिति के बैठक में यह निर्णय लिया गया। मेदिनीनगर, पलामू जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा गत 25 मई को अधिवक्ता संघ तदर्थ समिति के बैठक में 31 मई तक न्यायिक कार्य से अलग रहने पर सहमति बनी। अधिवक्ता संघ के महासचिव व तदर्थ कमिटि के सदस्य सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया की पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों को सूचना दी रही है कि वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर तदर्थ कमिटी के सदस्यों ने आपस में विचार कर यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है कि 31 मई तक पलामू के बार संघ के सदस्य व उनके सहकर्मी स्वयं को न्यायिक कार्यों (ऑनलाइन अथवा सदेह) से अपने आप को अलग रखेंगे। वैसे मामले जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय से नियमित जमानत या अग्रिम जमानत या रिलीज में बंधपत्र दाखिल किए जाने का आदेश पारित किया गया है, सिर्फ वैसे मामलों में ही सदस्य बंधपत्र दाखिल कर सकेंगे, चूंकि वैसे मामलों में समय सीमा निर्धारित होती है।उन्होंने बताया कि एक जून से अधिवक्तागण कोविड 19 से संबंधित केंद/राज्य सरकार व झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए न्यायिक कार्य मे ऑन लाइन भाग ले सकते है।













