जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत देशभर में छात्रों के बारहवीं की परीक्षा का समय नजदीक आ चुकी है. वहीं परीक्षा परिणाम आते ही कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेशों की ओर अपना रूख कर लेते है. विद्यार्थी विदेश में पढ़ने, घूमने या काम के सिलसिले में जाते है. विदेश जाने के लिए एक दस्तावेज जो सबसे जरुरी है वह पासपोर्ट है. पासपोर्ट के बिना विद्यार्थी क्या कोई भी विदेश यात्रा नहीं कर सकते. पासपोर्ट सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली दस्तावेज है, जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उस व्यक्ति और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करने के लिए सबसे जरूरी है. दूसरे देश में व्यक्ति को सत्यापित करने के लिए पासपोर्ट बनाया जाता है. भारत में तीन प्रकार के पासपोर्ट में साधारण, आधिकारिक और राजनयिक पासपोर्ट शामिल है. यह पासपोर्ट काम और पद के अनुसार भारतीय सरकार द्वारा जारी की जाती है. जानिए इन पासपोर्ट के बारे में. (नीचे भी पढ़ें)
साधारण पासपोर्ट- साधारण पासपोर्ट वो पासपोर्ट होता है जो देश के आम लोगों को जारी किया जाता है. यह नीले रंग का होता है. सरकार के द्वारा ऑफिशियल और डिप्लोमैट्स के आम नागरिको से अलग करने के लिए ऐसे पासपोर्ट जारी किए जाते है. इससे विदेश यात्रा के दौरान आम लोगों की पहचान बड़ी आसानी से हो जाती है.
आधिकारिक पासपोर्ट – सरकारी संस्थाओं में कार्यरत ऑफिशियल और डिप्लोमैट्स को यह पासपोर्ट जारी किया जाता है. यह ऐसे लोगों को मिलता है जो सरकारी काम के सिलसिले से विदेश की यात्रा पर जाते है. इस पासपोर्ट का रंग सफेद होता है. इस पासपोर्ट से व्यक्ति को एयरपोर्ट पर कुछ खास सुविधाएं मिलती है. सामान्य यात्रियों की लाइन की जगह इन अधिकारियों के लिए अलग से लाइन होती है. जिससे कम समय में ये सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल को पूरा कर सके. एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के समय भी बहुत कम समय लगता है. (नीचे भी पढ़ें)
राजनयिक पासपोर्ट – यह पासपोर्ट देश के राजदूतों और बड़े सरकारी अधिकारियों को जारी किए जाते है. ये पासपोर्ट बहुत ही ख़ास लोगों को दिए जाते है. आईएएस, आईपीएस और खास व्यक्तियों के पास ही यह पासपोर्ट होता है. इस पासपोर्ट का रंग भूरा होता है. जिन लोगों के पास यह पासपोर्ट होता है उन्हें विदेश यात्रा पर जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है. उन्हें विदेश यात्रा करने के दौरान कई प्रकार के लाभ मिलते है. सभी प्रकार के सुरक्षा प्रोटोकॉल बेहद कम समय में पूरे किए जाते है.




