नई दिल्ली: देश भर में पालतू जानवरों (पेट्स) की सेहत, सक्रिय जीवनशैली और इंसानों तथा उनके वफादार साथियों के बीच के रिश्ते को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की शुरुआत की जा रही है. ‘ब्रांडीज़’ और ‘रन इंडिया’ की साझेदारी में आगामी नवंबर माह में ‘पेट रन चैलेंज सीजन 1’ का आयोजन किया जाएगा. यह एक वर्चुअल फिटनेस इवेंट है, जिसके तहत पेट पेरेंट्स अपनी सुविधानुसार किसी भी स्थान पर अपने कुत्तों के साथ टहलकर, जॉगिंग करके या दौड़कर इस चुनौती में हिस्सा ले सकेंगे. इस आयोजन को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार भाग ले सके. इनमें 99 रुपये के शुल्क के साथ ‘साप्ताहिक 5 किलोमीटर चैलेंज’, 699 रुपये में ‘मासिक 50 किलोमीटर क्लासिक चैलेंज’ और 1,199 रुपये में ‘मासिक 50 किलोमीटर प्रीमियम चैलेंज’ शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रीमियम श्रेणी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पेट-केयर उत्पादों का एक विशेष पैकेज और अन्य लाभ भी मिलेंगे. भाग लेने वाले पेट पेरेंट्स और उनके डॉग्स को ई-सर्टिफिकेट, फिनिशर मेडल, लीडरबोर्ड में स्थान और आकर्षक गुडी हैंपर्स दिए जाएंगे. ब्रांडीज़ की संस्थापिका रूना राजीव कुमार ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि पेट्स हमारे जीवन में बिना किसी शर्त के प्यार और खुशियां लाते हैं, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस चैलेंज का मकसद पेट पेरेंट्स को अपने डॉग्स के साथ फिटनेस के सफर पर निकलने के लिए प्रेरित करना है. वहीं, रनइंडिया के सह-संस्थापक और निदेशक रोहित पवार ने बताया कि वे लंबे समय से फिटनेस इवेंट्स आयोजित करते रहे हैं, लेकिन पेट्स और उनके मालिकों को एक साथ लाने वाला यह वर्चुअल रनिंग फॉर्मेट उनके लिए एक नया और रोमांचक कदम है. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्चुअल आयोजन का मुख्य उद्देश्य पेट वेलनेस के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. देश भर के इच्छुक प्रतिभागी और पेट प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट (www.petrun.in) पर जाकर इस इवेंट की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना पंजीकरण करा सकते हैं.





