• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 17, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Pm modi flags off jind-sonipat hydrogen train : पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ट्रेन को बताया ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण, हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी यह नई ट्रेन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलनेवाली देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक सफल उदाहरण बताया. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें परिचालन में हैं. यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन दो घंटे में तय करेगी. इस दौरान यह 12 स्टेशनों पर रुकेगी. (नीचे भी पढ़ें)

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं एवं उनकी आधारशिला रखी. इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हाइड्रोजन चालित ट्रेन को ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक सफल उदाहरण बताते हुए कहा कि आज भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है और जींद से सोनीपत के बीच चलनेवाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन चालित ट्रेन है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को होर्मुज जल डमरूमध्य के रास्ते बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और उर्वरकों की आपूर्ति होती है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से यह मार्ग लगातार संघर्ष का क्षेत्र बना हुआ है. मोदी ने कहा कि युद्ध और तेल संकट के बावजूद भारतीय रेल और देश के विकास की रफ्तार नहीं रुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि ऐसी स्थिति 2014 से पहले उत्पन्न हुई होती, तो भारतीय रेलवे का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया होता.’’ (नीचे भी पढ़ें)

जनसभा को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जो इस तकनीक को देश में ही विकसित करने के देश के नेतृत्व के साहसिक निर्णय के कारण संभव हो सकी. उन्होंने कहा, ‘‘आज उस दूरदर्शी सोच को साकार होते देखने का दिन है.’’ उन्होंने कहा कि सोनीपत-दिल्ली खंड पर इस ट्रेन का परीक्षण जारी है और इसके बाद यह ट्रेन जींद से दिल्ली तक चलाई जाएगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Train hits school van in murshidabad : प बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखचे, तीन छात्रों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, चार छात्र व वैन चालक गंभीर रूप से जख्मी
खबर

July 17, 2026
Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी

July 17, 2026
Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील
खबर

Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

July 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Pm modi flags off jind-sonipat hydrogen train : पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ट्रेन को बताया ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण, हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी यह नई ट्रेन

Train hits school van in murshidabad : प बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखचे, तीन छात्रों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, चार छात्र व वैन चालक गंभीर रूप से जख्मी

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी

Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

Jamshedpur mla saryu roy : कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया हस्तक्षेप, तय राशि से कम दिया जा रहा कर्मचारियों को पैसा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Pm modi flags off jind-sonipat hydrogen train : पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ट्रेन को बताया ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण, हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी यह नई ट्रेन

Train hits school van in murshidabad : प बंगाल के मुर्शिदाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखचे, तीन छात्रों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, चार छात्र व वैन चालक गंभीर रूप से जख्मी

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीद की हुई गवाही, कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान पुलिस लेगी

Jamshedpur postal department : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग की पहल को मिला जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का समर्थन, जनता से की डाक सेवाओं के उपयोग की अपील

Jamshedpur mla saryu roy : कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया हस्तक्षेप, तय राशि से कम दिया जा रहा कर्मचारियों को पैसा

Jamshedpur SIR bjp : एसआइआर अभियान में तेजी लाने हेतु बूथों का निरीक्षण, भाजपा नेता ने किया पात्र मतदाता समय पर अपना प्रपत्र जमा करने की अपील

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News