नई दिल्ली : बीएसएनएल के इतिहास का एक और खास दिन नजदीक आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र म दी शनिवार को बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क की शुरुआत करेंगे. बीएसएनएल की 4जी स्टैक का शुभारंभ करेंगे, जो देश भर में 98 हजार साइटों पर रोलआउट होगा. बीएसएनएल 4जी इसलिए भी खास है, क्योंकि यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है. अब भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन जाएगा जो 4जी से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को खुद बना सकता है और सप्लाई कर सकता है. सर्विस के लॉन्च होते ही भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर 4जी से लैस हो जाएंगे. जियो, एयरटेल, वीआइ जैसी कंपनियां पहले से ही 4जी और 5जी नेटवर्क पर हैं. (नीचे भी पढ़ें)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारत की दूरसंचार यात्रा में एक ऐतिहासिक छलांग. बीएसएनएल के 25 साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री दो ऐतिहासिक इनिशिएटिव को अनवील करेंगे. उन्होंने लिखा है कि बीएसएनएल 4जी स्टैक का नेशनवाइड रोलआउट कल 98 हजार साइटों पर किया जाएगा. इसके अलावा देश में 4जी की जाएगी. श्री सिंधिया ने लिखा है कि बीएसएनएल 4जी से देश का कोई कोना अछूता नहीं रहेगा. बताते चलें कि बीएसएनएल 4जी के रोलआउट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का भी अहम रोल है. रिपोर्ट के अनुसार, 4जी के लिए कोर नेटवर्क को सी-डॉट यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने तैयार किया है. रेडियो एक्सेस नेटवर्क को तेजस नेटवर्क ने डेवलप किया है और पूरे सिस्टम को टीसीएस ने इंटिग्रेट किया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले में बीएसएनएल 4जी लांच करने में भले पीछे रह गई हो, लेकिन 5जी में वह बराबर की टक्कर दे सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आसानी से 5जी में अपग्रेड किया जा सकेगा. बीएसएनएल इस साल के आखिर तक दिल्ली और मुंबई से अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है. बीएसएनएल 4जी रोलआउट का फायदा उसके 9 करोड़ से ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स को मिलने की उम्मीद है. कई यूजर्स जिन्होंने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजहों से बीएसएनएल का साथ छोड़ा, वह भी वापस लौट सकते हैं, क्योंकि सरकारी कंपनी के रिचार्ज प्लान, प्राइवेट कंपनियों से सस्ते हैं।



