राजनीतिJamshedpur-Congress- : रांची के बाद कांग्रेस के जमशेदपुर जिला कार्यालय में भी...
spot_img

Jamshedpur-Congress- : रांची के बाद कांग्रेस के जमशेदपुर जिला कार्यालय में भी हंगामा, नेत्री मंजीत आनंद ने जिलाध्यक्ष पर लगाये कई आरोप, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ के सामने हुआ पूरा ड्रामा, देखें-Video

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जमशेदपुर पूर्वी विस से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रो गौरव वल्लभ के सामने कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहीं मंजीत आनंद ने जिला अध्यक्ष पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. मंजीत आनंद ने जिला अध्यक्ष पर कई संगीन आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि पार्टी में अब महिलाओं का सम्मान खत्म होता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने प्रोफेसर गौरव वल्लभ के समक्ष सारी बातों को रखा. हालांकि इस दौरान कई कांग्रेसी मौके पर मौजूद रहे और अचानक हुए इस हमले का कोई जवाब न दे सके. मंजीत आनंद ने अपनी आवाज बुलंद करने की चेतावनी दी.

वैसे झारखंड कांग्रेस के लिए यह कोई नई बात नहीं है. दो दिन पूर्व रांची में भी कांग्रेसियों का तांडव लोग देख चुके हैं. अब इसे सत्ता का प्रभाव कहें या कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच जारी गतिरोध, फिलहाल मंजीत आनंद के तेवर ने इतना तो साफ कर दिया है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!