सरायकेला:प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का चुनाव 24 मई (शनिवार) को होगा. इस बार सभी पदों के लिए चुनाव होने हैं. इसको लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार की उपस्थिति में सोमवार को आदित्यपुर अटल पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदों के लिए चुनाव कराने को लेकर सहमति बनी. साथ ही बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. इस बार अध्यक्ष, महासचिव,कोषाध्यक्ष, (एकल पद), उपाध्यक्ष (चार पद) और सचिव (11 पद) के लिए चुनाव होना है. बैठक में तय किया गया कि नामांकन पत्र मंगलवार से उपलब्ध रहेगा. (नीचे भी पढ़े)
गुरुवार को प्रपत्र जमा करने और नाम वापसी की अंतिम तारीख शुक्रवार (23 मई) तक सुनिश्चित किया गया. नामांकन पत्र की राशि दो हजार निर्धारित किया गया है. इसमें नए सदस्यों को मताधिकार की अनुमति नहीं होगी न ही वे किसी पद के लिए दावेदारी कर सकेंगे. बैठक में स्टीयरिंग कमेटी के अरुण कुमार माझी, विपिन कुमार वार्ष्णेय, के दुर्गा राव, विश्वरूप पांडा, सुमंगल कुंडू (केबु), नवीन प्रधान, संजय मिश्रा, प्रमोद सिंह के साथ निवर्तमान कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव एमडी रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, आईटी प्रभारी आशीष झा, राहुल कुमार, अंकित शुभम, परमेश्वर गोराई, संतोष साहू, विजय कुमार साव, जगन्नाथ चटर्जी, शंभु सेन आदि मौजूद रहे.











