झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनू जिले के छापोली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मिक्सर मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आने से आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना छापोली और कदमकुंड के बीच स्थित इलाके में हुई. यहां ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मिक्सर मशीन की व्यवस्था की थी, जो काम के दौरान हाई-टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी अरुण गर्ग ने फोन कर मामले की जानकारी ली है. इसके अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इधर, घटना के बाद मृतकों की पहचान भी हो गई है. (नीचे भी पढ़े)
मृतकों में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23) शामिल हैं. वहीं, छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की भी इस दुर्घटना में अकाल मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. दोनों नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.












