
जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को भारत रत्न देने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चलाया जार हा है. इससे हजारों हजार लोग जुड़ रहे है इस अभिायन के बीच खुद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर इस अभियान को ही रोक दिया है. इसके तहत रतन टाटा ने कहा है कि वे लोगों की भावनाओं का समम्मान करते है, जो सोशल मीडिया पर अवार्ड दिलाने के लिए अभिायन चला रहे है. उन्होंने अपने ट्विट पर ही ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह के अभियान को तत्काल बंद कर दिया जाये. उन्होंने कहा है कि इस अवार्ड से अच्छा वे अपने आपको खुशनसीब मानते है कि भारतीय है और वे चाहते है कि यह कोशिश करें कि भारत के विकास और समृद्ध भारत बनाने में अपनी भूमिका निभा सके, जिसके लिए वे अपने आपको भाग्यशाली मानते है कि इसमें अपनी भूमिका निभा पायेंगे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

आपको बता दें कि देश के मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया था, जिसमें लिखा गया था कि रतन टाटा नये उद्यमिता को विकसि तकर रहे है, जिस कारण रतन टाटा को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. इस मुहिम से लोगों को जुड़ने की अपील की गयी थी और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का आग्रह भी किया गया था. #ratantata और #bhaaratratnaforratantata पोस्ट ट्विटर पर चलाया गया, जो तेजी से ट्रेंड करने लगा था. तुरंत ही वह टॉप ट्रेंड में आ गया. इस दौरान लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर भारत रत्न का डिमांड करने लगे थे. इस बीच रतन टाटा ने खुद ही पहल की और इस पर रोक लगाने की अपील कर दी.














