
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आरटीई के तहत स्कूलों में होने वाले नामांकन में धांधली को लेकर एसएसपी और उपायुक्त से सबूत के साथ शिकायत करने वाली महिला अंजू देवी के घर पर शनिवार देर शाम दो महिलाओं ने घुसकर जमकर हंगामा किया. दोनों महिलाओं ने अंजू देवी के और उनके पति को झुटे केस में फंसा देने की धमकी दी. अंजू देवी ने तत्काल इसकी सूचना 100 डायल कर दी. सूचना पाकर उली डीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इस संबंध में अंजू देवी ने थाने में लिखित शिकायत की है. अंजू देवी ने बताया कि सुबह उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नामांकन में हो रहे धांधली की लेकर शिकायत की थी. इसी बात की लेकर राधा देवी ने यूट्यूब में समाचार देखने के बाद उनके घर में हंगामा किया.














