सरायकेला: राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर जीओ पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो संख्या जेएच 01बीके 8034 सवार ने जामुन पेड़ में टक्कर मार दी. इस घटना में चालक केशरगाड़िया निवासी राजु टुडू (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार राजू के गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. जैसे ही जीओ पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा मोड़ में घुम नहीं पाने के कारण सीधे जामुन पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के तुरंत बाद ही घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. चालक को बेहोशी के हालात में लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.



