
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न एरिया में तीन अलग-अलग हादसा हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गये. इसको लेकर अलग-अलग रिपोर्ट को संकलित करने की कोशिश की गयी है.
कांड्रा के पास हादसा, कर्मचारी घायल
सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत धातकीडीह के समीप सोमवार देर रात एक और सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे सायकिल सवार प्रकाश दास उर्फ पंचू अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी मिलते ही झामुमो नेता अजीत सेन ने इसकी जानकारी कांड्रा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद कांड्रा थाना से सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जेआरडीसीएल के एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भिजवाया. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश दास उर्फ पंचू देर रात ड्यूटी से कांड्रा की और आ रहे थे जैसे ही कांड्रा धातकीडीह के समीप पहुंचे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और घायल हो गए. घायल के सर में गंभीर चोटें आयीं हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदित्यपुर के पास मजदूर घायल
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना चौक के समीप टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अनिल मंडल नामक 54 वर्षीय मजदूर घायल हो गए, जिन्हें पेट्रोलिंग वाहन द्वारा ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया. जहां से घायल का ईलाज चल रहा है. घायल सालडीह बस्ती के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन ईएसआईसी अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि मजदूर किसी कंपनी में काम कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. मजदूर के सर और पैर में चोटें आयीं हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

खरसावां के पास हादसे में एक व्यक्ति घाय
सरायकेला-खरसावां- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बादेया (तुरामबासा) के पास सड़क दुर्घटना में खरसावां के शिमला पंचायत के सीनूडीह गांव के अर्जुन हेम्ब्रम घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार अर्जुन हेम्ब्रम सोमवार को बाइक से अपने बहन के घर खूंटपानी के आंकलकुटी से वापस अपने घर लौट रहा था. इस दौरान बादेया (तुरामबासा) गांव के पास सामने से आ रहे एक छोटा हाथी सवारी गाड़ी से सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सामाजिक कार्यकर्ता झंडा हाईबुरु समेत स्थानीय लोगों के मदद से अर्जुन हेम्ब्रम को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.





