सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत भारत पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि उसके साथ स्कूटी पर पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूटी संख्या जेएच 05डीआर 9705 से महिला और युवक कहीं जा रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाले एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक को भी चोटें आईं.ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर हेडफोन का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान उसने अचानक ट्रैक्टर को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे स्कूटी उसकी चपेट में आ गई. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.







