जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. भाजपा के लोग कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुरस्कालय आ रहे थे, इसी बीच कांग्रेस के लोगों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जी टाउन मैदान से मार्च निकाला. (नीचे भी पढ़ें)
मार्च करते हुए सभी कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने पहुंचे. इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद जमकर नारेबाजी हुई. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों ओर से लाठी चलने तथा पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें दर्जन भर से अधिक कार्याकर्ता घायल है.





