सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु माधो बिरुआ, जिसने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में तीरंदाजी इंडियन राउंड मिक्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया है, को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपने कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उपायुक्त ने तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक बुद्ध श्रीनिवास राव, सुश्री रजनी पात्रो को माधो बिरुआ एवं अन्य होनहार खिलाड़ियों को तराशने एवं अच्छा प्रशिक्षण देने के लिए भी पुष्प गुच्छ एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने माधो बिरुआ को शुभकामनाएं देते हुए आगे अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला खेल पदाधिकारी से प्रशिक्षु माधो बिरुआ को खेल से संबंधित हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.



