सरायकेला : सरायकेला जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें जमशेदपुर के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. घटना राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ाकोचा मोड़ की है. बताया जाता है कि चाईबासा की ओर से बाइक सवार तीन युवक आ रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास लकड़ा कोचा मोड़ के समीप खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़ें)

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान जमशेदपुर के बारीडीह बागुन हातु निवासी लखन कुमार के रूप में हुई है. जबकि, दो युवकों की पहचान राहुल सांण्डिल (23) और संजय लोहार (20) के रूप में हुई है. तीनों युवक चाईबासा में अपनी बहन के घर जा रहे थे. राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. बता दे कि एक हफ्ते के भीतर राजनगर में सड़क हादसे में मौत का यह दूसरा मामला है.











