सरायकेला:सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल के कपाली में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर जमीन बेचा जा रहा था. इस मामले में पोलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जमशेदपुर के सोनारी निवासी संजय घोष, कपाली के कमार गोड़ा का राजू कर्मकार, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी बिरयानी कर्मकार, चांडिल के तामुलिया के साधु कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के पास से पुलिस ने जाली डाक्यूमेंट्स, जाली आधार कार्ड, जमीन के कागजात आदि भी बरामद किए गए हैं. वहीं पुलिस अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने जालसाजी की बात स्वीकार कर ली है. बता दें कि कपाली क्षेत्र जमीन हेराफेरी के मामले में आए दिन कई मामले प्रकाश में आते रहते हैं.





