सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत कांकड़ा मोड़ के समीप दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में राकेश करुआ 22, बबलू करुआ 24 एवं कमल लोहार 25 शामिल हैं. घटना के बाद तीनो घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया प्रखंड के बीरबाद निवासी राकेश करुआ और बबलू करुआ अपने किसी रिश्तेदार के घर सरायकेला के नोरोडीह आये थे. शाम को गम्हरिया वापसी के दौरान कांकडा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कमल लोहार की बाइक के साथ सामने से आ रही बाइ से टक्कर हो गई. कमल लोहार राजनगर प्रखंड के रानीबाद गांव का रहने वाला है. घटना में तीनो युवकों के पैर टूट गए हैं.



