चांडिल : जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से स्वर्णरेखा बांध प्रमंडल- दो चांडिल की ओर से निकले 2. 2096024. 91 रुपये के टेंडर को लेकर झामुमो के दो गुट आमने-सामने आ गये हैं. दोनों गुट मुख्यमंत्री के करीबी बताये जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो मंगलवार को निविदा डालने पहुंचे दोनों गुट आमने-सामने नजर आये. दोनों गुटों के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं हो गयी, जिसके बाद दोनों गुट बगैर टेंडर डाले वापस लौट गए. यह पूरे चांडिल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
माना जा रहा है कि टेंडर डालने के दौरान हिंसक वारदात भी हो सकती है. बुधवार को कार्यपालक अभियंता, बांध प्रमंडल दो के कार्यालय में काफी गहमागहमी देखी गई. दोपहर 3:30 बजे तक दोनों गुटों की ओर से टेंडर नहीं डाला गया. बता दें कि चांडिल बांध की सड़कों की मरम्मत को लेकर निविदा निकाली गई है, जिसमें मुख्यमंत्री के एक करीबी के साथ पूर्व जिला पार्षद झामुमो नेता ओम लायक हैं तो दूसरे करीबी के साथ झामुमो नेता तरुण डे हैं. हालांकि बुधवार को मुख्यमंत्री के दोनों करीबी या दोनों समर्थक कार्यालय पर टेंडर डालने नहीं पहुंचे जो चर्चा का विषय बना हुआ है.











