
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद ना तो वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है, और ना ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ले रही है. ताजा मामला चौका थाना क्षेत्र का है. जहां सोमवार शाम चौका- कांड्रा मार्ग पर पालगांव में श्री राम होटल के पास गम्हरिया की तरफ से चौका की ओर जा रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल संख्या जेएच05बीआर 7485 को धक्का मार दिया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नारो ग्राम निवासी तरनी लायक की घटनास्थल में ही मौत हो गयी. वहीं ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा ट्रक को घेर लिया गया एवं इसकी सूचना चौका थाना को दी. तत्काल सूचना पर पहुंची चौका पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर थाना ले गई एवं आगे की करवाई में जुटी है.




