सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चिल्गु के समीप चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया. छापामारी अभियान के दौरान कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई के क्रम में लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर विनष्ट किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी.







