जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा आज समाप्त हुई. समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए विधायक मंगल कालिंदी की विधायक निधि से निर्मित होने वाले नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन गुरुवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मंगल कालिंदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. समाज को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा:
ब्राह्मण समाज की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग को आज धरातल पर उतारते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है. यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और प्रगति का केंद्र बनेगा. इससे सामाजिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में बड़ी सुविधा होगी. (नीचे भी पढ़ें)

ब्राह्मण समाज की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग को आज धरातल पर उतारते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है. यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और प्रगति का केंद्र बनेगा. इससे सामाजिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत होगी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह, नवमी सिंह एवं सतवीर सिंह बग्गा उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की. भवन निर्माण की शुरुआत होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का नेतृत्व और प्रबंधन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिनमें मुख्य रूप में अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, संरक्षक हरेंद्र मिश्रा एवं शुभ नारायण मिश्रा, महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, संदीप झा उपस्थित रहे. अन्य गणमान्य अतिथियों में प्रमोद पाण्डेय, विजय चौबे, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, धर्म देव उपाध्याय, संजय उपाध्याय, रामजी मिश्रा, गोपाल ओझा, नीरज मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संजय चौबे, राजकुमार तिवारी, रंजन तिवारी, जनमेजय पाण्डेय, नागेन्द्र चौबे, नीरज तिवारी, सुनील पाण्डेय, सत्यजीत मुखर्जी एवं राजीव दूबे सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.







