गम्हरिया: नकली और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कमलपुर गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का उद्वेदन किया है. वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और शराब में प्रयुक्त होने वाले सामान बरामद किए हैं. बताया जाता है कि कमलपुर गांव निवासी झरी कैवर्त नामक व्यक्ति के घर गोविंदा कैवर्त नमक तस्कर द्वारा नकली शराब बनाने का गोरख धंधा किया जा रहा था. हालांकि पुलिसिया दबिश की भनक मिलते ही गोविंदा भागने में सफल रहा. जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




