
आदित्यपुरः 22वीं सीनियर झारखंड राज्य फ्री स्टाइल महिला/ पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सरायकेला जिले के गम्हरिया के टायो स्थित आदित्यपुर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को समापन हो गया है. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 20 एवं महिला वर्ग की दस पहलवानों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है. सभी चयनित खिलाड़ी यूपी के गोंडा में होनेवाले 65वें राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
हालांकि इस प्रतियोगिता में जिले के एक भी पहलवान परफॉर्म नहीं कर पाए. जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जिले में कुश्ती के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में यहां के भी पहलवान अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय फलक पर उभार सकें. प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिला के 350 महिला एवं पुरुष पहलवानो ने हिस्सा लिया. वही विजयी प्रतिभागियों ने नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटने की बात कही.












