आदित्यपुर: गम्हरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहां गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए पुलिस ने गांडेडुंगरी गांव में दबिश दी. जहां से पुलिस ने शराब कारोबारी बाबूलाल मंडल, दिलीप मंडल, अशोक मंडल और शंकर मंडल द्वारा संचालित अवैध शराब की भठ्ठी को ध्वस्त करते हुए करीब 7400 किलो जावा महुआ नष्ट किया, एवं 477 लीटर देसी महुआ शराब, 5 किलो नौसादर और 15 किलो गुड़ बरामद किया.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि जंगली रास्तों का सहारा लेते हुए सभी शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. इसको लेकर पुलिस ने कांड संख्या 2/ 23 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है.



