सरायकेला : सरायकेला खरसावां ज़िलें के अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने आरआईटी थानांतर्गत भुआ जंगल नदी किनारे शराब अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में 300 किलोग्राम जवा महुआ विनष्ट किया गया और 10.00 लीटर महुआ शराब ज़ब्त किया गया. संचालक दखिन बेसरा के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी



