
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के 20 राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द किए जाने के मामले को लेकर सरायकेला- खरसावां जिला जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंच जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम एक मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में इन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा आधार सीड नहीं किए जाने के कारण लाइसेंस रद्द किए जाने की कार्रवाई उचित नहीं है. महासंघ के अध्यक्ष फुल कांत झा ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा किया गया यह कार्य निंदनीय है. इससे राशन डीलरों के सम्मान को ठेस पहुंचा है. उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह में आधार सीडिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि एनआईसी नेटवर्किंग की स्थिति बेहद ही दयनीय है. उन्होंने बताया कि डीलरों द्वारा राशन की कालाबाजारी या चोरी नहीं की गई है, सिस्टम में खराबी है उसका खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ रहा है, जो कतई सही नहीं है. वैसे इन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. बहरहाल अब देखना ये दिलचस्प होगा, कि क्या इनकी मांगों पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुनर्विचार करती है, या वे अपने फैसले पर अडिग रहती है. गौरतलब है, कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बुधवार को सरायकेला जिले के गम्हरिया और आदित्यपुर के 20 लाइसेंसी पीडीएस डीलरों का लाइसेंस रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है, जिसके बाद गम्हरिया प्रखंड के राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है. वैसे इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी शो- कॉज करते हुए उनके वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है. फिलहाल सभी राशन डीलर आंदोलित है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







