
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत मुरुमडीह पुलिया के समीप शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाईवा ने ब्रेकडाउन होकर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस दुर्घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. हाईवा चालक ने बताया कि विपरीत दिशा से एक आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ और ट्रक मोड़ के किनारे खड़ा था. जैसे ही बाएं काटने का प्रयास किया गया तो ब्रेक नहीं लगा और यह हादसा हो गया. चालक ने बताया कि वह गिट्टी लेकर चाईबासा की ओर से जादूगोड़ा जा रहा था.



