• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 16, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela Rama Krishna Lalita Mahato issue- नहीं है साधु महतो के दामाद को पुलिस और कोर्ट का भय, फिर ललिता महतो के साथ नजर आया कोर्ट परिसर में, आर्यन द्रविड़ ब्राम्हण ट्रस्ट उतरा रामा कृष्णा के समर्थन में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


सरायकेला: जिले के चर्चित बी रामा कृष्णा शर्मा- ललिता महतो प्रकरण में समाज के नाम पर बगैर किसी रिश्ते के एंट्री मारने वाले ईचागढ़ के दिवंगत विधायक साधु चरण महतो के दामाद सुमित महतो पुलिस की चेतावनी के बाद भी कोर्ट परिसर में ललिता महतो के साथ नजर आए. शुक्रवार को ललिता महतो और बी रामा कृष्णा शर्मा की केस संख्या 457/22 में पेशी थी. ललिता अपने पिता या अन्य रिश्तेदारों के साथ न पहुंचकर सुमित महतो के साथ कोर्ट पहुंची. विदित हो कि पिछले दिनों बी रामा कृष्णा शर्मा ने सरायकेला थाने में सुमित महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जहां पुलिस ने दोनों (ललिता एवं सुमित) को थाने बुलाकर फटकार लगाते हुए ललिता से अपने पिता या अन्य परिजनों के साथ सुनवाई में आने एवं सुमित महतो से पति- पत्नी के विवाद में कोर्ट का निर्णय आने तक दूर रहने का निर्देश दिया था. इतना ही नहीं रामा के वकील ने कोर्ट में अपने क्लाइंट के सुरक्षा का हवाला देते हुए पिटीशन दाखिल किया है. बावजूद इसके सुमित महतो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे.(नीचे भी पढ़े)

सुमित महतो इस मामले को समाज का मुद्दा बताकर जबरन पारिवारिक मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं, जबकि समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया ना देने की बात कही है. सुमित महतो को छोड़कर समाज का कोई व्यक्ति इस मामले में आज तक सामने नहीं आया है. यही वजह है कि सुमित महतो की भूमिका पर अब सवाल उठने लगे हैं, आखिर क्या वजह है कि इस मामले में सुमित महतो विशेष दिलचस्पी दिखा रहे हैं. लोग रामा कृष्णा शर्मा और ललिता महतो के बीच उपजे विवाद के पीछे सुमित महतो की भूमिका संदिग्ध मानने लगे हैं.(नीचे भी पढ़े)

क्या है पूरा मामला जानें एक नजर में

सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत घोड़ानेगी गांव की रहने वाली ललिता महतो एवं टायो कॉलोनी गम्हरिया निवासी बी रामाकृष्ण शर्मा गम्हरिया के अग्रवाल क्लॉथ स्टोर में सेल्समैन का काम करते थे. वहीं पर दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे- धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया. फिर दोनों ने राम मंदिर बिस्टुपुर में शादी कर ली. शादी के बाद बी रामाकृष्ण शर्मा की रेलवे में नौकरी हो गई उसके बाद रामकृष्ण शर्मा ललिता महतो को लेकर विशाखापट्टनम चला गया. इस बीच दोनों को एक पुत्र हुआ. विशाखापत्तनम में रहते ललिता फिर से गर्भवती हुई. इसी दौरान रिश्तेदार के मौत की खबर पर डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ ललिता अपने मायके आई. तब से वापस नहीं लौटी. इसको लेकर रामाकृष्ण शर्मा ने 2020 में कोर्ट में अपने ससुर देवेंद्र नाथ महतो, साढू राजेश महतो, साली अम्बावती महतो व अन्य के खिलाफ परिवार न्यायालय में अपनी पत्नी और बच्चे के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया. उधर पिछले साल ललिता महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर रामाकृष्ण शर्मा के साथ किसी भी रिश्ते से इनकार किया था. ललिता ने यह भी कहा था उसे कोई बेटा नहीं है ना ही वह कभी गर्भ से थी. उल्टा उसने बी रामाकृष्ण शर्मा पर दुकान में काम के दौरान दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था. इस प्रकरण के 2 साल से भी अधिक हो चुके हैं. अब तक यह फैसला नहीं हो सका है, कि सच कौन है.(नीचे भी पढ़े)

क्या कहा रामा कृष्णा शर्मा ने

बी रामा कृष्ण शर्मा का दावा है कि वह कोर्ट में साबित कर देगा कि ललिता के साथ उसके क्या संबंध थे. जबतक गवाही चल रही है उसे और उसके गवाह को सुरक्षा मिले ताकि उसे न्याय मिल सके. उन्होंने कुड़मी समाज के लोगों से पारिवारिक मामले में कोर्ट का फैसला आने तक संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा सारे सबूत उनके पास मौजूद हैं उन्हें समाज के नाम पर कुछ लोग डराना चाहते हैं. सुमित महतो के मामले में दिलचस्पी से साफ साबित हो गया है कि वह मेरे पारिवारिक रिश्ते में खटास लाकर मेरी पत्नी को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा कोर्ट से उसे अपनी पत्नी के साथ संवाद करने की अनुमति मिली है, ताकि उसे मना सकें मगर सुमित की वजह से ललिता उससे बात नहीं करती न ही उसके फोन का कोई जवाब देती है उल्टे सुमित महतो अपने फेसबुक वॉल पर अनाप शनाप पोस्ट डालकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है साथ ही उसे भी धमकी दे रहा है.(नीचे भी पढ़े)

क्या कहता है कानून

इस मामले में विधि विशेषज्ञ बताते हैं कि जब मामला कोर्ट में लंबित है तो किसी बाहरी लोगों को पारिवारिक मामले में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए. कोर्ट के भीतर दोनों पक्ष के वकील गवाह और केस से जुड़े लोगों को ही प्रवेश मिले ताकि गवाह और शिकायतकर्ता खुलकर अपने साक्ष्य पेश कर सकें. यदि बाहरी व्यक्ति पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप करता है तो वह दोषी करार दिया जा सकता है. न्यायालय को ऐसे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)

क्या कहते हैं रामा कृष्ण शर्मा के वकील

मामले में भी रामा कृष्णा शर्मा की पैरवी कर रहे सरायकेला कोर्ट के अधिवक्ता छत्रपति महतो ने बताया कि केस संख्या 457/ 22 में पेशी थी. पिछले 3- 4 तारीखों से सुमित महतो ललिता महतो के साथ कोर्ट आ रहे हैं. यहां तक कि वे कोर्ट रूम में भी प्रवेश कर रहे हैं, और कोर्ट की कारवाई में शामिल हो रहे हैं जिससे गवाह के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है. चल रही है. किन्ही कारणों से गवाही नहीं हो सकी है. ऐसे में उनके क्लाइंट और गवाह को खतरा है.(नीचे भी पढ़े)

आर्यन द्रविड़ ब्राम्हण ट्रस्ट उतरा रामा के समर्थन में

इस प्रकरण में दक्षिण भारतीय संस्था आर्यन द्रविड़ ब्राह्मण ट्रस्ट बी रामाकृष्णन शर्मा के समर्थन में आ गया है. संस्था के अध्यक्ष रमन मूर्ति का कहना है कि राम कृष्ण शर्मा हमारे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और कुड़मी युवा छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह कुड़मी सेना के सचिव सुमित महतो द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. हमारे लड़के ने अपने परिवार यानी अपनी पत्नी ललिता महतो जो हमारी बहू है और उसका बेटा जो हमारा पोता है, को वापस पाने के लिए सरायकेला- खरसावां (झारखंड) में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के समक्ष धारा 9 का मामला दायर किया है. हमारी बहू और पोता देवेंद्र नाथ महतो की हिरासत में हैं जो हमारी बहू के पिता हैं. हमारे लड़के और ललिता महतो की शादी 21.07.2017 को राम मंदिर बिष्टुपुर जमशेदपुर झारखंड में हुई और उसके बाद दोनों को एक पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. अचानक 07.05.2021 को हमारी बहू अपने बेटे को लेकर मायके चली गई क्योंकि उसके परिवार से फोन आया कि उसके चाचा का देहांत हो गया है. उस तारीख से आज तक हमारा लड़का लगातार अपने परिवार के लिए लड़ रहा है, जैसे अवैध रूप से हमारी बहू और हमारा पोता देवेंद्र नाथ महतो की हिरासत में है जो जातिवाद में दृढ़ विश्वास रखने वाले महतो जाति परिवार के हैं, इसलिए सुमित महतो को आगे लाकर हमारे व्यक्तिगत मामले में शामिल किया गया है, ताकि जाति का मुद्दा बन सके, चूंकि हम अपनी बहू और पोते को वापस पाने के लिए कानून के अनुसार शांति से लड़ रहे हैं, लेकिन पूरा महतो परिवार अपने साथियों के साथ हमारे लिए समस्या पैदा कर रहा है, जो गुंडा तत्वों से संबंधित हैं और हमारे लड़के को अवैध हथियार दिखाकर बाधित कर रहे हैं और हमारे लड़के और उसके परिवार के सदस्यों में डर पैदा कर रहे है. (नीचे भी पढ़े)

कई बार हमारा लड़का ईश्वर की कृपा से उनके हाथों से बच निकला जब भी इन अपराधियों ने हमारे लड़के को पकड़ा. हमेशा की तरह और हर जगह ये लोग हथियार लेकर चलते हैं. वे हमारे लड़के को हमारी बहू और पोते से मिलने और बात करने की भी अनुमति नहीं दे रहे हैं. वास्तव में उन्होंने हमारी बहू और पोते को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है जो बहुत ही गोपनीय है. अपने सूत्रों से हमने पाया कि देवेंद्र नाथ महतो हमारी बहू ललिता महतो पर अपनी जाति के किसी अन्य लड़के से पुनर्विवाह करने के लिए जबरदस्त दबाव बना रहे हैं क्योंकि वे जातिवाद की ओर बहुत अधिक झुके हुए हैं. मीडिया से हमारी सच्ची प्रार्थना है कि हमारे लड़के की मदद करें और उसे और उसके परिवार को बचाएं जो इनकी हिरासत में हैं. भारत के एक मासूम नागरिक की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला ताकतवर महतो परिवार हम देवेंद्र नाथ महतो से भी प्रार्थना करते हैं कि हमारी बहू और पोते को किसी और जगह के बजाय अपने घर पर बिठाएं और अगर वह हमारी बहू और पोते को खिलाने में असमर्थ हैं तो हम देवेंद्र नाथ महतो की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए तैयार हैं अपनी बहू और पोते की देखभाल करने के लिए.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand kshatriya mahila sangh initiative: क्षत्रिय महिला संघ की सोनारी इकाई ने जोगर्स पार्क में उपलब्ध कराया वाटर कूलर, लोगों को होगी सहूलियत
खबर

Jharkhand kshatriya mahila sangh initiative: क्षत्रिय महिला संघ की सोनारी इकाई ने जोगर्स पार्क में उपलब्ध कराया वाटर कूलर, लोगों को होगी सहूलियत

September 16, 2026
Jamshedpur incident : सिदगोड़ा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बल्ब ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
खबर

Jamshedpur incident : सिदगोड़ा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बल्ब ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
Saraikela accident : गम्हरिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन नाबालिगों की मौत, गणेश पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे घर
खबर

Saraikela accident : गम्हरिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन नाबालिगों की मौत, गणेश पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे घर

September 16, 2026
Next Post

jharkhand ramgadh election - रामगढ़ के उपचुनाव को लेकर भाजपा वेट एंड वाच की स्थिति में, आजसू प्रमुख से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के बाद जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद

Jamshedpur red cross republic day : रेड क्रॉस भवन में उपायुक्त ने फहराया राष्ट्र ध्वज, रेड क्रॉस के मानव सेवी कार्यों की सराहना की

jamshedpur saraswati puja : जमशेदपुर में धूमधाम से मना सरस्वती, बारीडीह ट्रांसपोर्ट मैदान में बना 31 फीट की मां सरस्वती की प्रतिमा, शहरवासियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र, पढ़ें- एक क्लिक में कहां किसने की सरस्वती पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News