सरायकेला: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है.स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने गणतंत्र दिवस समारोह के दिन आयोजित होने वाले परेड की तैयारी का निरीक्षण कर झंडारोहण का पूर्वाभ्यास किया.ज्ञात हो कि बिरसा मुंडा सटेडियम में जिला की ओर से गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है.समारोह की तैयारी को लेकर पिछले चार दिनों से परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा था.मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया.उसके बाद उन्होंने झंडारोहण का पूर्वाभ्यास किया.(नीचे भी पढ़े)

झंडारोहण के बाद पुलिस जवानों की टुकड़ी ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी.उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास,उत्साह व देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें.राष्ट्रीय एकता व इसकी क्षमता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुए इसका पूर्ण सम्मान करें.(नीचे भी पढ़े)
उपायुक्त ने जिले वासियों से बिरसा मुंडा स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.उन्होंने बताया कि झंडोत्तोलन मंत्री चंपई सोरेन करेंगे.वहीं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने परेड को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.इस दौरान सभी टीमों को उनकी बेहतर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया.इस बार परेड में कुल 111 टुकड़ियां शामिल हैं जिसमें सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल,एनसीसी,व स्कूली बच्चे शामिल हैं.



