सरायकेला: सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर पांड्राशाली के बड़ा चिरु टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अपाचे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रोड एंबुलेंस को दी. समाचार लिखे जाने तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी. दोनों युवक बेसुध अवस्था में सड़क पर गिरे हुए पाए गए. दोनों युवक कौन हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है.(नीचे भी पढ़े)
वैसे चाईबासा किसी काम के लिए जा रहे टीएमसी नेता विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने दोनों युवकों का सुध लेने का प्रयास किया मगर दोनों युवक अचेतावस्था में मिले जिस वजह से दोनों युवकों के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी. संभावना जताई जा रही है कि दोनों युवक आसपास के ही किसी गांव के रहनेवाले हैं.











