सरायकेला: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रेस क्लब ऑफ़ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के बड़े मौसा बीएन सिंह (65) का रविवार को हृदय गति रुकने से टीएमएच में निधन हो गया है. स्व. सिंह आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7- 8 दुर्गा पूजा कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष भी थे. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं पुत्री सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा.











