
जमशेदपुर : जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोकुल हिन्द क्लब, सोपोडेरा में श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए और भव्य पंडाल का उद्घाटन किया एवं भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना और आरती की और लड्डू गोपाल से झारखंड वासियों के सुख, समृद्धि की कामना की. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्री कृष्ण की भक्ति का आनंद प्राप्त किए. साथ ही गोकुल हिंद क्लब, सोपोडेरा द्वारा विधायक को संरक्षक बनाया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की महिमा अपरम्पार है. नियमों का पालन करने से जीवन सार्थक होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्कृति और परंपरा मजबूत होती है. लोगों को भगवान कृष्ण का अनुसरण करना चाहिए. इससे समाज में शांति और समरसता आयेगी। लोग खुशहाल होंगे और लोगों में अच्छे संस्कार होगा.











