
कांड्रा : पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर शनिवार देर शाम दिल्ली से सरायकेला लौटने के क्रम में भाजपाइयों ने गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में पद्मश्री शशधर आचार्य का गाजे- बाजे और आतिशबाजी करके भव्य स्वागत किया. बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरायकेला- खरसावां निवासी छउ गुरु शशधर आचार्य को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा. छउ गुरु को पुरस्कार देने की घोषणा 2020 में ही की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया गया था. सरायकेला छउ से पद्मश्री पाने वाले शशधर अचार्य सातवें गुरु हैं. शशधर आचार्य 50 देशों में छउ नृत्य की कला का प्रदर्शन कर चुके हैं. वे दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में छउ की ट्रेनिंग देते हैं. साथ ही पुणे के नेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में क्लास लेते हैं. इस मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, कृष्णा प्रधान, बीएन सिंह, रश्मि साहू, अजीत सिंह, मनोरंजन नंदी, बाबू मिश्रा, आनंद महतो, अनय सिंह, सूरज नमन, कामदेव महतो, राहुल सिंह के साथ-साथ कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी ओर, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित गुरू शशधर आचार्य के सरायकेला पहुंचने पर झामुमो द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहांती के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने स्थानीय गैरेज चौक में गुलदस्ता दे कर स्वागत किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष महांती ने कहा कि सरायकेला के छऊ गुरू को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाना सरायकेला के लिए गौरव की बात है. इससे इस कला का जहां और अधिक विकास होगा वहीं युवा पीढी कला के प्रति प्रेरित होंगे. मौके पर झामुमो कार्यकर्त्ता सौरभ साहू, शहजाद आलम, श्रीधर सिंहदेव, ऋषभ चौधरी, राहुल आचार्य, विक्रम प्रमाणिक के अलावे काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता शामिल थे.













