
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस गुरुवार को बेल्डीह बस्ती में हुए बमबारी और गोलीबारी मामले का रविवार को खुलासा कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए अपराधकर्मी बबलू दास ने पुलिस को कई जानकारियां उपलब्ध करायी है. हालांकि उक्त कांड में बबलू दास की संलिप्तता है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सूत्रों की अगर माने तो मामले में घटना के बाद से फरार अपराधकर्मी भट्टा लोहार सहित पांच अपराधियों को पुलिस हिरासत में लेकर अलग- अलग जगहों पर पूछताछ कर रही है. साथ ही पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या वजह थी इसका पता लगा रही है. हालांकि की गुरुवार से ही बबलू दास को बेगुनाह बताने और मामले में उसका हाथ नहीं होने को लेकर पैरवीकारों की दौड़ जारी है. हालांकि पुलिस हर कदम काफी फूंक- फूंककर रख रही है, क्योंकि पुलिस की सारी सूचनाएं लीक हो रही है.












