
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा गांव से मानुषमुरिया जाने वाली मुख्य सड़क पर देवनदी पर वर्षो पूर्व पुल का निर्माण किया गया था. उक्त पुल के पीलर के पास बनी प्लेटफार्म टूटकर बिखर रहे हैं. प्लेटफार्म टूटने से पुल के पिलर के पास नदी के बहाव से मिट्टी का कटाव हो रहा है जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीणों ने कहा कि पुल की मरम्मत करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है परंतु अब तक किसी ने भी पहल नही किया है. ग्रामीणों ने बताया कि देव नदी पर बना पुल क्षेत्र की लाइफलाइन है. इसी सड़क से ग्रामीण बहरागोड़ा आना जाना करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पश्चिम बंगाल से भी जोड़ता है. लोगों ने जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारियों से गुहार लगाई है कि देव नदी पर बने पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए.







