जमशेदपुर: हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर 29 जनवरी से ठहराव होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए यह ठहराव छह महीने के लिए किया गया है.यदि परिस्थितियां अनुकूल रही तो इसे भी निरंतर किया जा सकता है. 18616 हटिया- हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर पहुंचने का समय 1.13 बजे और खुलने का समय 1.15 बजे होगा. (नीचे भी पढ़े)
वहीं ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन का चांडिल स्टेशन पर पहुंचने का समय 2.33 बजे और खुलने का समय 2.35 बजे होगा. चांडिल और आस पास के रहने वाले लोगों को फायदा होगा. इसके लिए रांची रेल मंडल ने समय सारिणी भी जारी कर दिया है.




