जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और प्रशासन में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भी उपायुक्त कार्यालय में मुलाकात की. चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने नए उपायुक्त को शहर के विकास और प्रशासन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी व्यापारिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की और आश्वस्त किया कि वे शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड भरत मखानी, सचिव इंडस्ट्री विनोद शर्मा, सचिव टैक्स फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया उपस्थित थे.











