जमशेदपुर: एक नवंबर रविवार को 40 वर्ष टाटा स्टील में नौकरी पूरी करने के बाद 1986 बैच ट्रेड अप्रेंटिस मिल राइट बैच के सभी मित्रों ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया. इस दौरान केक कटिंग किया गया. इसके बाद गीत संगीत के साथ सबलोगों मिलकर एक शानदार कार्यक्रम का भी आयोजन किया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा अपने पुराने दिनों को याद किया.इस अवसर पर एमके सिंह , टीएनपी वर्मा,अजय कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद, कमलेश तिवारी,अनिल कुमार, एमएम पंडित, पुष्कर मिश्रा, राम कुमार,जेकी सिंह , किरन झा, बिपिन कुमार, ललन सिंह, कार्तिक लकड़ा आदि सभी लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया.












