सोसाइटीJamshedpur : हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शमिल करने...
spot_img

Jamshedpur : हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शमिल करने की मांग पर जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी का धरना-प्रदर्शन 8 अगस्त को

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी राष्ट्रीय सचिव सुरा बिरुली ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि “हो” भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 08 अगस्त 2022 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। रविवार की शाम तक झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, बिहार, छत्तीसगढ़, असम आदि राज्यों से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुँचेंगे। ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सुरा बिरुली ने बताया कि धरना-प्रदर्शन शांति पूर्वक तरीके से किया जायेगा। “हो” भाषा आंदोलन देश भर के 48 संगठनों की अगुवाई में किया जा रहा है। 8 अगस्त को धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री कार्यालय को मांग पत्र सौंपा जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही है, बावजूद इसके केंद्र व राज्य ने “हो” समुदाय की मातृभाषा को ठंडे बस्ते में डालने का काम किया, अब देश के बड़े पैमाने पर भाषा आंदोलन की मुहिम तेज हो चुकी है. अब यह आंदोलन “हो” भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद ही थमेगा। वार्ता में राष्ट्रीय सचिव सुरा बिरुली, भाषा आंदोलनकारी मोसो सोय,हो महासभा सचिव दुर्गा चरण बारी,विश्वजीत लागुरी, मनोरंजन हेमब्रोम,राजेश सिंकु,मोतीलाल सिंकु, सुरजा पूरती,बयान लागुरी,निशांत बिरुवा, कृष्णा चंद्रा पूरती,मथुरा बिरूवा आदि थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading