
जमशेदपुर : बागबेड़ा से लेकर करनडीह तक पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. पोटका के विधायक विधायक संजीव सरदार ने इस प्रचंड गर्मी में लोगों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी का वितरण कराया. बागबेड़ा लाल बिल्डिंग हनुमान मंदिर के पास गांधीनगर चौक के पास दो टैंकर पानी का वितरण कराया गया.
वहीं विधायक संजीव सरदार के सहयोग से विभिन्न पंचायतों में भी टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया गया. बताया गया कि जरूरत पड़ी तो टैंकर बढ़ाए जाएंगे. बागबेड़ा, ग्वालापट्टी, रानीडीह, मतलाडीह, सोमाय झोपड़ी इन पंचायत क्षेत्र में पानी की दिक्कतें लगातार बनी हुई थी. कोरोना वायरस जैसी महामारी के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. ऐसे में पानी की दिक्कत गंभीर समस्या हैं. लोगों को घर-घर तक पानी पहुंचा कर घर पर रहने की अपील की जा रही है.
बताया गया है कि जल्दी ही बागबेड़ा के आस-पास कचड़े की भी समस्या का समाधान किया जाएगा. जलापूर्ति योजनाओं का काम ठप है. परसुडीह के आसपास पानी की सप्लाई एक दिन मिलती है दूसरे दिन नहीं और जगह-जगह पाइप फटी है. इस दौरान मुकेश झा, विपिन ठाकुर, धनंजय सिंह, ओम, राज नारायण यादव, संजय झा, रवि भूषण, अरुण सिंह, कुमार विष्णु, राकेश सिंह, चंदन चौधरी, राजू श्रीवास्तव, अमित, राजीव सिंह, आशा सिंह, अजीत मिश्रा, बबलू, दिवाकर, सागर, संजय कुमार, अजीत सिंह, राकेश कुमार, नरेश, मीना पात्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







