खेल65 वीं राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2019 का समापन, रांची की...
spot_img

65 वीं राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2019 का समापन, रांची की टीम प्रथम, पूर्वी सिंहभूम द्वितीय व पश्चिमी सिंहभूम तृतीय स्थान

राशिफल

संतोष वर्मा
चाईबासा :
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 65 वीं राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2019 का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जिला खेल पदाधिकारी गिरजानंदन किस्कू, नजारत उप समाहर्ता रवि कुमार, पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर मंटू यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बारिश के बीच खिलाड़ियों का मनोबल काफी आकर्षक था। इस विषम परिस्थिति में आयोजन में लगे सभी व्यक्तियों को मैं बधाई देता हूं, जिनके कारण जिला में सफल आयोजन संभव हो पाया। उपायुक्त ने अन्य जिलों से आए सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें काफी हर्ष है कि यह पुलिस लाइन का मैदान आप सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गवाह बना और आपके आगे के लक्ष्य का एक पड़ाव बना है। तीरंदाजी का यह खेल खिलाड़ी एवं उसके लक्ष्य के बीच काफी घनिष्ठ रिश्ता रखता है, क्योंकि इस खेल में हमारा लक्ष्य सामने की ओर रहता है। झारखंड में खेलों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है, जिसके कारण झारखंड के खिलाड़ी सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं। इस राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में समग्र प्रदर्शन के लिहाज से 73 पदक के साथ रांची की टीम प्रथम स्थान,24 पदक के साथ पूर्वी सिंहभूम की टीम द्वितीय स्थान एवं 23 पदक के साथ पश्चिमी सिंहभूम की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीम को जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भाग लेने वाले सभी टीमों के प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading