जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कक्षा नर्सरी, एलकेजी ,युकेजी के छात्रों के लिए रीडिंग टेस्ट. प्रथम् एवं द्वितीय कक्षा के लिए चित्र द्वारा योग मुद्रा के विभिन्न रूप को दिखाना, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम के छात्रों को योग-“ कैसे स्वस्थ सहायक है” विषय पर निबंध लेखन, षष्ठम,सप्तम एवं अष्टम के छात्रों के लिए ,योग के विभिन्न कलाओं का पेंटिंग बनाना ,नवम् दशम्, एकादश एवं द्वादश के छात्रों के लिए योग और मेडिटेशन के महत्व पर निबंध लेखन, छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा को दिखाया. विद्यालय के सभागार में योग शिक्षक शायन मंडल के द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए. (नीचे भी पढ़े)

योगाभ्यास के दरम्यान शिक्षक ने योग के साथ श्वास को कब लेना और कब छोड़ना एवं शारीरिक अंगों को किस प्रकार मोड़ना ,अनुलोम-विलोम,कपाल भाती, भ्रामरी एवं प्राणायाम की विधि की एवं उसके महत्व को बताया. प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है. यह दिन योग के महत्व और इससे हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाने के लिए समर्पित है. उन्होंने योग का महत्व को बताते हुए कहा कि योग शारीरिक लचीलापन और शक्ति बढ़ाता है. तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है. आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है. योग दिवस लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसके लाभों को समझाना है. योग हमारे जीवन को स्वस्थ, शांत और संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आइए, योग को अपने जीवन में अपनाएं और इसके लाभों का आनंद लें.






