जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी एल केजी एवं यूकेजी के छात्रों द्वारा येलो डे मनाया गया. इस अवसर पर बाल वाटिका की शिक्षिका सुषमा अग्रवाल, मधु पांडे, माला, बेबी, सारिका सिंह एवं श्वेतस्मी ने कक्षा एवं कक्षा परिसर को पीले रंगों से आकर्षक सजावट किया. छात्रों के बीच के कार्यक्रम किए गए जिसमें रैंप वॉक, कोरल सस्वर कविता पाठ एवं पीले रंग की पहचान एवं उससे संबंधित कई बातों को छात्रों के समक्ष रखा. छात्र एवं शिक्षकों ने पीले वस्त्र धारण किए थे अभिभावकों ने अपने बच्चों को घर से ही विभिन्न वेशभूषा में सजाकर विद्यालय तक छोड़े थे. (नीचे भी पढे़ं)

विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने शिक्षिकाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की बच्चों को शब्द और वस्तु का ज्ञान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को करना अति आवश्यक हो जाता है. शिक्षा सहगामी उपागम का प्रयोग इससे अच्छा और भला क्या हो सकता है. उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका परिश्रम एवं अभिभावकों का सहयोग सराहनीय है.



