जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयांडीह चौक के समीप एक तेज रफ्तार हुंडई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना घटना में कार चालक की जान बच गयी. मिली जानकारी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में कार लापरवाही से चला रहा था. इस दौरान अचानक कार अंसतुलित होकर भुइयांडीह चौक के पास डिवाइडर से टकरा गयी.(नीचे भी पढ़े)
टक्कर इन जोर थी कि कार के अगले हिस्से सड़क पर बिखर गए. इसके बाद वहां अफरा- तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि युवक नशे में था और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.



